फाइलेरिया पर निर्णायक प्रहार, बक्सर में बड़े अभियान की तैयारी पूरी, 11 फरवरी को हर गांव बनेगा स्वास्थ्य शिविर

बक्सर, 09 फरवरी (विक्रांत) जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन (MDA) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी, पारदर्शी और शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि बिहार राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से MDA अभियान 10 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। बक्सर जिले में 11 फरवरी 2026 को विशेष रूप से “मेगा कैंप दिवस” के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है। इस दिन जिले के प्रत्येक गांव के आंगनवाड़ी केंद्रों पर एक साथ मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे।मेगा कैंप मॉडल के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों, विशेषकर जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

दवा सेवन पूरी तरह प्रत्यक्ष निगरानी में कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की दुष्प्रभाव स्थिति (ADR) से निपटने के लिए त्वरित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, जीविका, पंचायती राज, प्रखंड प्रशासन और शिक्षा विभाग की स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गईं। स्वास्थ्य विभाग को दवा, रजिस्टर, रिपोर्टिंग, RRT टीम और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई, वहीं आईसीडीएस को आंगनवाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश मिला। जीविका और पंचायती राज प्रतिनिधियों को समुदाय को जागरूक करने और अफवाहों को रोकने की भूमिका सौंपी गई।जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कैंप समय पर शुरू हों, दवा सेवन निगरानी में हो, फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण किया जाए और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया मुक्त बक्सर के लक्ष्य में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More From Author

जलवायु की चुनौती से जंग: सबौर में किसानों को मिली स्मार्ट खेती की ताकत, वर्कशॉप में खुला भविष्य का रास्ता

पेंडुलम ट्रेनों ने बदली यात्रियों की दिनचर्या, दानापुर मंडल की फास्ट पैसेंजर बनी दैनिक सफर की जीवनरेखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:29 pm, Mar 27, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 78 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.5 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.14 mm 94% 7 mph 53% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0.02 mm 65% 7 mph 55% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 46% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.01 mm 25% 5 mph 23% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 22% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1003 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 31% 1004 mb 0 cm