बकाया भुगतान को लेकर भाकपा-माले का उग्र प्रदर्शन, डाइट तक निकाला आक्रोश मार्च

समस्तीपुर, 06 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) भाकपा-माले प्रखंड कमेटी के झंडा-बैनर तले बुधवार को पूसा प्रखंड मुख्यालय से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के मुख्य द्वार तक दर्जनों मजदूरों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन डाइट में सेवाकालीन प्रशिक्षण के दौरान आवासीय प्रशिक्षुओं के लिए भोजन व्यवस्था से जुड़े मजदूरों और दुकानदारों के बकाया भुगतान को लेकर किया गया।बताया गया कि संवेदक द्वारा मजदूरों, किराना दुकानदारों, सब्जी, दूध, पानी सहित अन्य सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का करीब चार लाख रुपये का भुगतान कई महीनों से लंबित है। भाकपा-माले नेता अमित कुमार ने आरोप लगाया कि भुगतान मांगने पर मजदूरों को धमकियां दी जा रही हैं और काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी मजदूरों और दुकानदारों का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो भाकपा-माले डाइट कार्यालय के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। प्रदर्शन में कमलेश, दविंदर बिहारी, राजेश शाह, शत्रुघन कुमार, अमर कुमार, नंदू राम सहित दर्जनों मजदूर शामिल रहे।

More From Author

बिहार कृषि विश्वविद्यालय का बढ़ा मान: डॉ. रघुवर साहू को ‘नाबार्ड रिसर्चर ऑफ द ईयर–2025’ सम्मान

राजगीर जैन धर्मशाला में चार पर्यटकों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले शव, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल, नींद की गोलियां व एक लाख कैश बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:28 am, Mar 27, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 53 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 2 mph 19% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 15% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 14% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 14 mph 16% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
26°/31°°C 0.19 mm 93% 9 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 55% 8 mph 43% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 47% 1005 mb 0 cm