बड़ा सवाल: चुनावी ड्यूटी के दौरान मतदान कर्मी की मौत का जिम्मेदार कौन?

पटना, 18 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की प्रक्रिया के बीच समस्तीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात आरपीएसएफ के एएसआई अब्दुल हमीद गांगी (उम्र 54 वर्ष), निवासी उरी, बारामुला (जम्मू-कश्मीर), की हार्ट अटैक से मौत हो गई।


बताया गया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी 2 संजय कुमार और आरपीएसएफ के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
पोस्टमार्टम के बाद शव को पीएमसीएच, पटना भेजा जाएगा, जहां से वायु मार्ग से उनके पैतृक गांव रवाना किया जाएगा।
हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर चुनाव में मतदान या सुरक्षा ड्यूटी के दौरान ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रही है। चुनाव आयोग भले ही चुनाव को अनिवार्य सेवा मानता है और बीमा राशि का प्रावधान करता है, लेकिन मृतक के परिवार के अधूरे सपनों और भावनात्मक क्षति की भरपाई कोई राशि नहीं कर सकती।
क्या चुनावी ड्यूटी पर भेजने से पहले कर्मियों की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य जांच अनिवार्य नहीं होनी चाहिए?
चुनाव आयोग को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके और लोकतंत्र के सिपाही सुरक्षित रहें।

More From Author

विभूतिपुर में जनसैलाब नहीं, बदलाव की ललकार: नामांकन के बाद बोले CPI(M) प्रत्याशी

वारिसनगर से बहुजन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार बनीं इंजीनियर कंचन, कहा- पलायन रोकना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:05 am, May 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.01 mm 29% 10 mph 51% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 33% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 24% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 28% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 35% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 45% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 50% 1006 mb 0 cm