बयासी पुल पथ पर डीएम की पैनी नजर, 12 किमी सड़क निर्माण को लेकर तेज हुई तैयारी

बक्सर, 24 दिसम्बर (विक्रांत) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने एनएच-922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित एनएच-19 को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित ज्ञानेश्वर मिश्र पुल (बयासी पुल) के पहुंच पथ निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

डीएम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण कार्य की प्रगति और भू-अर्जन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।बताया गया कि पुल के दोनों ओर लगभग 12 किलोमीटर लंबाई में पहुंच पथ का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है। सामाजिक प्रभाव आकलन (SIA) का प्रथम प्रतिवेदन प्राप्त हो चुका है तथा जन सुनवाई की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर को सख्त निर्देश दिया कि जन सुनवाई की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर पथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने कहा कि बयासी पुल के पहुंच पथ का निर्माण पूरा होने से बक्सर और बलिया के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

More From Author

केशोपुर जलापूर्ति योजना का डीएम ने किया निरीक्षण, शुद्ध पेयजल को लेकर दिए अहम निर्देश

मकर संक्रांति मेला 2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजगीर में सुरक्षा व सुविधाओं पर डीएम का सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:29 am, May 10, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 62 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 26% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 29% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 48% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 56% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 10 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 30% 1007 mb 0 cm