मकर संक्रांति मेला 2025 को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजगीर में सुरक्षा व सुविधाओं पर डीएम का सख्त निर्देश

नालंदा, 24 दिसम्बर (अविनाश पांडेय) राजगीर में आयोजित होने वाले राजकीय मकर संक्रांति मेला 2025 की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मकर मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विदित हो कि राजगीर में मकर मेला का आयोजन 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न कुंडों में स्नान, पूजा-अर्चना तथा ऐतिहासिक व पर्यटकीय स्थलों का भ्रमण करने पहुंचते हैं।डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, दही खाओ प्रतियोगिता, पतंग उत्सव, रंगोली, कृषि व दुग्ध उत्पाद प्रदर्शनी, दंगल, खेल प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, शहर सौंदर्यीकरण, उद्घाटन व समापन समारोह की पूर्व तैयारी के निर्देश दिए।डीएम ने विभिन्न समितियों के गठन तथा पतंगबाजी में चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

बयासी पुल पथ पर डीएम की पैनी नजर, 12 किमी सड़क निर्माण को लेकर तेज हुई तैयारी

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मुजफ्फरपुर बाल-बाल बचे गृहस्वामी, बाइक सवार दो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:09 am, Jun 27, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0.18 mm 23% 3 mph 42% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0.01 mm 4% 7 mph 40% 1001 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 8 mph 29% 1001 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 3% 10 mph 24% 999 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 3% 5 mph 21% 996 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
40°/43°°C 0.31 mm 25% 5 mph 25% 995 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 7 mph 39% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 4% 8 mph 51% 998 mb 0 cm