बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, ढाका में ‘लॉकडाउन’ का ऐलान, 17 बसें जलीं और कई धमाके

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (अशोक “अश्क”) बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में झुलसता दिख रहा है। गुरुवार को राजधानी ढाका में हालात बेकाबू हो गए जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने यूनुस सरकार के खिलाफ विद्रोह का ऐलान करते हुए “ढाका लॉकडाउन” शुरू कर दिया। देखते ही देखते शहर एक किले में तब्दील हो गया। अब तक 17 बसों में आग लगाए जाने और पांच स्थानों पर धमाकों की खबर है।


जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश में आज इंटरनेशनल कोर्ट से शेख हसीना के खिलाफ पहले फैसले की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आशंका है कि हसीना को दोषी ठहराया जा सकता है, जिससे उनकी राजनीतिक वापसी असंभव हो जाएगी। इसी डर और नाराजगी ने देश में उथल-पुथल मचा दी है।
शेख हसीना पर जुलाई 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुए नरसंहार का आरोप है। कहा जाता है कि उनके निर्देश पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी, जिसमें कई लोग मारे गए। इस मामले में पूर्व गृह मंत्री भी आरोपी हैं।
ढाका, मेमन सिंह और अन्य बड़े शहरों में पुलिस व सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। अब तक 100 से अधिक आवामी लीग कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बढ़ती हिंसा के चलते गाजीपुर और ब्राह्मणबारिया जैसे शहरों में भी तनाव फैल गया है। राजधानी में जनजीवन लगभग ठप हो गया है।

More From Author

बक्सर में चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई, डीएम ने वेतन रोका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रोमांटिक पल ने मचाई धूम, इवेंट में किस करते दिखे एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:56 am, Nov 8, 2026
temperature icon 20°C
Haze
Humidity: 59 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.3 km
Sunrise: 6:02 am
Sunset: 5:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 6% 3 mph 68% 1014 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
19°/19°°C 0 mm 7% 3 mph 72% 1015 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
21°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 61% 1017 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 1% 1 mph 44% 1016 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 1 mph 38% 1014 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 2% 3 mph 50% 1015 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 3% 3 mph 55% 1016 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 6% 2 mph 63% 1016 mb 0 cm