बारिशनगर में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर बोला हमला, थाना की गाड़ी क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी की पिस्टल भी गायब

समस्तीपुर, 23 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव में रविवार देर शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ट्रैक्टर की ठोकर से एक बालक की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बंधक बना लिया था। उसे छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ भड़क उठी और पथराव तथा धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी अफरा-तफरी के बीच मथुरापुर थाना की गाड़ी को भी ग्रामीणों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।


सूत्रों का कहना है कि झड़प के दौरान डायल 112 की टीम में तैनात एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी भीड़ में किसी ने छीन ली, जो अब तक बरामद नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पाते ही वारिसनगर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में कैंप करती हुई पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। हिंसक झड़प में एक इंस्पेक्टर के घायल होने की भी पुष्टि हुई है।
पिस्टल की बरामदगी के लिए पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात एसपी सहित वरीय अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिलहाल गांव में तनाव बरकरार है और सुरक्षा के मद्देनज़र भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हालांकि मामले पर पुलिस प्रशासन आधिकारिक बयान देने से बच रहा है, लेकिन अंदरूनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

More From Author

समस्तीपुर में नल-जल के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पांच लोग घायल

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर आए? फैन के वीडियो पर दीपिका ने दिया लाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:59 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 75 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 67%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 15% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm