बिहारशरीफ मंडल कारा में दो घंटे तक चली सघन छापेमारी, प्रशासन ने जताया संतोष

पटना, 8 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से नालंदा जिला प्रशासन द्वारा बुधवार सुबह बिहारशरीफ स्थित मंडल कारा में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चला, जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से किया।


जांच के दौरान जेल के सभी 24 वार्डों, अस्पताल, महिला खंड, भंसा गृह और उच्च सुरक्षा कक्ष सहित पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिलने से जेल प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्था की पुष्टि हुई है।
इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, एएसपी नुरुल हक, दो डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर सहित करीब 115 पुलिसकर्मी शामिल रहे। अधिकारियों ने जेल के प्रत्येक हिस्से की सुनियोजित ढंग से तलाशी ली।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने मंडल कारा परिसर स्थित विदेशी महिला अस्थायी संसीमन केंद्र का दौरा किया, जहां छह बांग्लादेशी महिलाएं रखी गई हैं। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य और रहने की व्यवस्था की जांच कर संतोष व्यक्त किया तथा उनके स्वदेश निर्वासन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की औचक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक पांडेय, जेलर अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More From Author

आय से अधिक संपत्ति मामला: इंजीनियर प्रणव कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

बिहार विधानसभा चुनाव: समस्तीपुर में 9 अक्टूबर को प्रत्याशियों के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:25 pm, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Cloudy
Humidity: 69 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 80%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 64% 999 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0.04 mm 13% 6 mph 62% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 5 mph 67% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 10% 7 mph 68% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 11% 7 mph 73% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 6% 9 mph 63% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 6% 11 mph 46% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/37°°C 0.02 mm 7% 10 mph 40% 998 mb 0 cm