बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामी राजा कुमार उर्फ राजा साह गिरफ्तार

वैशाली, 16 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) बिहार एसटीएफ वैशाली व समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में समस्तीपुर जिले का निवासी 1 लाख का ईनामी मोस्ट वांटेड कुख्यात राजा कुमार उर्फ राजा साह को पुलिस की टीम ने वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त अपराधी पर लूट हत्या डकैती आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से ऊपर मामले दर्ज है।

फिलहाल पुलिस को समस्तीपुर जिला के चर्चित रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में लगभग डेढ़ वर्षो से उसकी तलाश थी। गिरफ्तार राजा कुमार उर्फ राजा साह वैशाली जिले में बिदुपुर थाने के खिलवत गांव का रहने वाला है। वह अंतरजिला गैंग कर्मवीर गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 80/24 में इसके तलाश में जुटी हुई थी। जबकि यह लगभग डेढ़ वर्षों से पुलिस के आंख में धूल झोंक रहा था। उक्त अपराधी कुख्यात कर्मवीर गैंग के साथ मिलकर फरवरी 2024 में समस्तीपुर जिला के चर्चित रिलायंस ज्वेलरी लूट कांड में उक्त को अंजाम दिया था। उक्त अपराधी के विरूद्ध समस्तीपुर एवं वैशाली जिला के विभिन्न थानों में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 से ऊपर मामलें दर्ज पायें गए है। वही पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

More From Author

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को “हाथ न मिलाने” का मलाल, सियासी घड़ियाली आंसुओं से भीगे बयानों की बरसात

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, ‘जॉली एलएलबी 3’ से लेकर योगी आदित्यनाथ की बायोपिक तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:25 am, Sep 22, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm