बिहार चुनाव: तेज प्रताप यादव की सभा में नारा सुन भड़क गए, कहा- “सरकार जनता की होती है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं”

जहानाबाद, 30 अगस्त (राजेश कुमार झा) बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच जहानाबाद के घोसी विधानसभा क्षेत्र में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की एक सभा में अनोखा वाकया हुआ। लखावर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस सभा के दौरान जब किसी ने ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ का नारा लगाया, तो तेज प्रताप यादव तुरंत भड़क उठे और मंच से ही नारा लगाने वाले युवक को नसीहत देते हुए चेतावनी दी।


तेज प्रताप यादव ने कहा, “तुम फालतू की बात मत करो, तुम आरएसएस के हो क्या? अभी पुलिस पकड़ कर ले जाएगी। सरकार जनता की होती है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं। जो घमंड में रहेगा, जल्दी गिरेगा। नौटंकी करोगे तो रोजगार नहीं मिलेगा।” उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से अपील की कि वे उन लोगों के झांसे में न आएं जो ‘टीम तेज प्रताप’ को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “जो अपना किसी का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा? हमें किसी पद का लालच नहीं है और न ही मुख्यमंत्री बनने का। जैसे श्रीराम चंद्र को वनवास हुआ था, वैसे ही हमें अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि कर्म प्रधान है।”
तेज प्रताप यादव की यह सभा राजनीतिक माहौल में एक नई हलचल लेकर आई है। इस दौरान उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के नाम पर भड़कते हुए कहा कि राजनीति में घमंड नहीं बल्कि कर्म से काम करना चाहिए।

More From Author

सीवान में एक पखवाड़े में दूसरा मुठभेड़: हत्या के आरोपी बदमाश को पुलिस ने पैर में मारी गोली

लापता युवक की बरामदगी को लेकर सड़क जाम और आगजनी: 36 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन पर माने लोग, लखीसराय में पांच घंटे तक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अपहरण की आशंका पर परिजनों ने जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:10 am, Aug 9, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 53 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 8% 12 mph 47% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 11% 11 mph 47% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.02 mm 8% 7 mph 51% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 6% 10 mph 56% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 63% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.27 mm 31% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.02 mm 15% 15 mph 71% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.04 mm 14% 17 mph 71% 1003 mb 0 cm