बिहार चुनाव: बीजेपी ने 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए फाइनल, जल्द होगा ऐलान

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बाद अब सभी की नजरें उम्मीदवारों के ऐलान पर टिकी हैं। इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन के तहत मिली 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी कभी भी अपनी पहली सूची का ऐलान कर सकती है।


सूत्रों की मानें तो इस बार बिहार में बीजेपी गुजरात मॉडल लागू नहीं करेगी। यानी औसतन 30% मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की परंपरा यहां नहीं दोहराई जाएगी। हालांकि, पार्टी करीब 16 विधायकों के टिकट काट सकती है, लेकिन 75 वर्ष से ऊपर के कुछ नेताओं को इस बार मौका मिल सकता है। जिन विधायकों का टिकट कटेगा, उनकी जगह महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
भाजपा तीन सूत्रीय फार्मूले—जातीय समीकरण, जिताऊ चेहरा और युवा भागीदारी—के आधार पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। पार्टी का मानना है कि 2020 में ही कई नए चेहरों को मौका दिया गया था और वर्तमान विधायकों के खिलाफ कोई खास एंटी इनकम्बेंसी नहीं है, इसलिए अधिक बदलाव की जरूरत नहीं है।
केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार शाम दिल्ली में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम से प्रत्याशियों की घोषणा शुरू हो जाएगी।
इधर, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है। पहले चरण की 121 सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को।

More From Author

इजरायल-हमास संघर्ष में बड़ी सफलता: सात बंधक रिहा, राष्ट्रपति ट्रंप पहुंचे इजरायल

एली अवराम ने की सलमान खान की तारीफ, बोलीं- ‘वो मेरी जिंदगी में फरिश्ते की तरह हैं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:28 am, Aug 19, 2026
temperature icon 30°C
Thundery outbreaks in nearby
Humidity: 71 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 21 mph
Clouds: 57%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 6:21 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0.15 mm 21% 16 mph 63% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 17% 14 mph 59% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.17 mm 23% 10 mph 66% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.26 mm 32% 7 mph 74% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 13% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 24% 6 mph 82% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 13% 8 mph 72% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 9% 10 mph 56% 1002 mb 0 cm