पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शुक्रवार को होली मिशन उच्च विद्यालय, समस्तीपुर में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण दो सत्रों में हुआ, जिसमें प्रथम सत्र में 1040 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि द्वितीय सत्र में शेष कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कर्मियों को यह समझाया गया कि वे मतदान दल के ‘नायक’ हैं और उन्हें अपने दायित्व निष्ठा, तत्परता और निष्पक्षता से निभाने होंगे।
मॉक पोल, ईवीएम-वीवीपैट संचालन, मतदान केंद्र की व्यवस्था और मतदाता सुविधा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रशिक्षण का संचालन मंगलेश कुमार, मनिंदर सिन्हा, राकेश कुमार और श्यामनंदन जैसे प्रशिक्षकों ने किया, जबकि रामदयाल साह, मो. सितारा और विकास मास्टर ट्रेनर के रूप में सक्रिय रहे।
नोडल पदाधिकारी विजय कुमार और मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश यादव व तनवीर आलम ने निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

