बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर में मतदान पदाधिकारियों का व्यापक प्रशिक्षण, पारदर्शिता पर विशेष जोर

पटना, 18 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तहत समस्तीपुर जिले में मतदान पदाधिकारियों का वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह समस्तीपुर डीएम श्री रोशन कुशवाहा के निर्देश पर यह प्रशिक्षण संत कबीर महाविद्यालय और होली मिशन मोहनपुर में संपन्न हुआ।


प्रशिक्षण में हजारों महिला और पुरुष मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया। संत कबीर कॉलेज में दो पालियों में 692 व 691 महिला अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया, जबकि होली मिशन केंद्र पर पहली पाली में 1040 पुरुष और दूसरी पाली में 1040 महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण मिला।
प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम/वीवीपैट संचालन, अनुशासन बनाए रखना, और मॉक पोल की अहमियत पर विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान शुरू होने से पहले कम से कम 50 मॉक वोट डाले जाएं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा फॉर्म 17C के सही संकलन और पोलिंग एजेंटों को उसकी प्रति देना अनिवार्य बताया गया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव और उनकी टीम ने किया। प्रशिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा) मोहम्मद जमालुद्दीन ने किया और इसे सराहा।
समस्तीपुर प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

More From Author

“हर शब्द, हर कॉमा ज़रूरी”: सुप्रीम कोर्ट ने खराब अनुवाद पर जताई सख्त नाराज़गी

विभूतिपुर में जनसैलाब नहीं, बदलाव की ललकार: नामांकन के बाद बोले CPI(M) प्रत्याशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:42 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm