पटना डेस्क। पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक आयोजित बिहार दिवस समारोह मंगलवार को संपन्न हो गया। इस वर्ष आयोजित समारोह में कृषि विभाग का पवेलियन आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक, डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। पवेलियन में किसान और आम लोग आधुनिक कृषि मशीनों, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री और बिहार कृषि ऐप की सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते नजर आए। किसानों को बताया गया कि आधुनिक तकनीक और सरकारी सहयोग से खेती में उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है और आय में किस प्रकार वृद्धि संभव है।पौध संरक्षण संभाग के स्टॉल पर कृषि ड्रोन से फसलों पर कीटनाशी और तरल उर्वरक छिड़काव योजना की जानकारी दी गई, वहीं मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिट्टी की गुणवत्ता जांच के तकनीकी पहलुओं को समझाया गया। बिहार राज्य जैविक मिशन के स्टॉल पर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को जागरूक किया गया, जबकि बिहार राज्य बीज निगम ने उन्नत बीजों के महत्व और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए।पवेलियन में भूमि की सेहत बचाने, उन्नत बीजों के उपयोग, फल-फूल के पौधों, मोटे अनाज, शहद, मशरूम और आचार जैसे उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही कृषि-बागवानी से जुड़े लघु एवं कुटीर उद्योगों की सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की गईं।कृषि विभाग का यह पवेलियन आधुनिक तकनीक से सशक्त होती बिहार की कृषि और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों की स्पष्ट तस्वीर पेश करता नजर आया।
- Home
- Uncategorized
- बिहार दिवस समारोह में आधुनिक कृषि की झलक,ड्रोन और डिजिटल तकनीक बने आकर्षण का केंद्रकृषि विभाग के पवेलियन में दी गई नवीनतम तकनीक व योजनाओं की जानकारी
Posted in
Uncategorized

