बिहार-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में छापा, किराए के कमरे में चल रही थी इंटरनेशनल नकली करेंसी की फैक्ट्री

पटना, 06 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा के पास पुलिस ने एक इंटरनेशनल गैंग का भंडाफोड़ किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटौरा गांव में बिहार और नेपाली पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में नकली करेंसी रैकेट का पर्दाफाश हुआ। खुफिया सूचना के आधार पर मोतिहारी पुलिस ने एक साधारण दिखने वाले किराए के मकान पर छापा मारा।

अंदर का नजारा देख अधिकारी हैरान रह गए। कमरे को पूरी तरह मिनी प्रिंटिंग प्रेस में बदला गया था। आधुनिक प्रिंटर कंप्यूटर सिस्टम और कागजों के बंडल बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि गिरोह बिजनेस मॉडल पर काम कर रहा था। यहां काम करने वाले खुद को कर्मचारी बताते थे। उन्हें रोजाना नकली नोट छापने का टारगेट मिलता था। ज्यादा छापो ज्यादा कमाओ ही इनका नारा था। गिरोह नेपाल और भारत के सीमावर्ती इलाकों में सप्लाई कर रहा था।

नेपाल में पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर रवि श्रीवास्तव का नाम सामने आया। इसके बाद नेपाली पुलिस ने मोतिहारी एसपी से संपर्क किया। संयुक्त टीम की कार्रवाई में रैकेट उजागर हुआ। फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश है।

More From Author

शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो मंजिला मकान से 143 बोतल इंग्लिश शराब बरामद

रात के अंधेरे में कांप उठी पटरी, समस्तीपुर में टला बड़ा रेल हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:17 pm, May 6, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 83 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 6 mph 46% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 16% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 25% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 34% 1006 mb 0 cm