पूर्णिया, 03 सितम्बर (राजेश कुमार झा) मां का अपमान, नहीं सहेगा बिहार को लेकर कल दिनांक 04 सितंबर को पूरे बिहार में शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आह्वान किया गया है.जिसको लेकर एनडीए गठबंधन ने बंद को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी है.बताते चलें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का दौरान दरभंगा में एक मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता जी के लिए अभद्र टिप्पणी की गई थी.

जिसको लेकर पूरा बिहार आक्रोश में है.इसको लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि जो अब इस दुनिया में नहीं है एवं जिसे कभी भी राजनीति से कोई मतलब नहीं रहा.उनके बारे में किन्ही को भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. क्योंकि मां तो मां होती है. बताते चलें कि कल यानी 4 सितम्बर को बिहार बंद को लेकर अपनी जरूरी काम आज ही निपटा लें.

