बिहार बदलाव की आखिरी दिवाली-छठ होगी: समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

समस्तीपुर, 20 सितम्बर ( निज संवाददाता) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत आज समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मलीनगर हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस सभा में उन्होंने बिहार की मौजूदा स्थिति, बेरोजगारी, शिक्षा और राजनीति पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा।


प्रशांत किशोर ने कहा कि “आपने मोदी का चेहरा देखकर वोट दिया, वो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। लेकिन वह आपके बच्चों को रोजगार नहीं दे सका। बिहार के वोट लेकर पीएम मोदी गुजरात में फैक्ट्रियां लगवा रहे हैं, और आपके बच्चे वहीं 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने को मजबूर हैं।”
राजद प्रमुख पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “लालू यादव का बेटा 9वीं भी पास नहीं कर पाया, फिर भी वे चाहते हैं कि वह राजा बने। दूसरी ओर बिहार के पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अब वक्त आ गया है कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार को प्राथमिकता दें, न कि नेता के बच्चों की सत्ता को।
सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, “इस बार बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। दिसंबर 2025 से समस्तीपुर के युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये मासिक की रोजगार व्यवस्था मिलेगी। उन्हें अब पलायन नहीं करना पड़ेगा।”
उन्होंने वादा किया कि जन सुराज की सरकार बनने पर 60 साल से ऊपर के सभी पुरुष और महिलाओं को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। साथ ही जब तक सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता नहीं सुधरेगी, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों की प्राइवेट स्कूलों की फीस सरकार भरेगी, जिससे गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ सके।
जनसभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे और प्रशांत किशोर के भाषण को काफी ध्यान से सुनते हुए नजर आए। यह सभा उनके अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

More From Author

बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर में VST और SST टीम को मिला प्रशिक्षण

पितृपक्ष मेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गया में किया पिंडदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:56 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 49 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 57%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 13 mph 51% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 11 mph 59% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.12 mm 19% 11 mph 66% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm