पटना, 30 अगस्त(अशोक “अश्क”) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

कक्षा 10के लिए पंजीकरण लिंक
🔗 secondary.biharboardonline.com
कक्षा 12 के लिए पंजीकरण लिंक
🔗 seniorsecondary.biharboardonline.com
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें पंजीकरण:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Board Exam 2026” के माध्यमिक (10वीं) या वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां छात्रों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
- पंजीकरण के बाद आवेदन पत्र भरें और प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- “Submit” पर क्लिक करें और फाइनल सबमिशन की कॉपी सेव करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी प्रिंट करके रख लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अपडेट या दिशा-निर्देश के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

