बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

पटना, 31 अक्तूबर (पटना डेस्क) मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार रात से ही पटना, भागलपुर, दरभंगा, बक्सर समेत कई जिलों में बारिश जारी है। बारिश के कारण शुक्रवार को कई निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं, वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार कार्यक्रमों पर भी असर पड़ने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक राज्य में झमाझम बारिश के आसार हैं। अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भागलपुर, जमुई, दरभंगा और मधुबनी में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विभाग ने बताया कि 2 नवंबर (रविवार) से बादल छंटने लगेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी। गुरुवार को पश्चिमी चंपारण में सबसे अधिक 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पटना में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई।

More From Author

लेशी सिंह के गढ़ में संतोष भारी..जनसंपर्क अभियान में अपने ही विधानसभा में संतोष से पिछड़े लेशी…. अगड़ा-पिछड़ा की राजनीति में बदलते वोटरों के सुर…पढ़ें पूरी खबर

मोकामा गोलीकांड से गरमाया बिहार चुनावी माहौल, अनंत सिंह और सूरजभान आमने-सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:02 am, Jun 24, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
41°/44°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 0% 7 mph 13% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 0% 5 mph 16% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 1% 8 mph 40% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 3 mph 49% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 4 mph 40% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 1% 7 mph 27% 1000 mb 0 cm