बिहार में ठंड का ‘रेड अलर्ट’: कोहरे की चादर में लिपटे 12 जिले, 22 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड और कोल्ड वेव का खतरा

पटना, 17 दिसंबर (पटना डेस्क) बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार की सुबह राज्य के कई जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे नजर आए। पटना, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी सहित करीब 12 जिलों में सुबह-सुबह दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और ठंड ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। प्रदेश का न्यूनतम तापमान फिलहाल 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 दिसंबर के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि 22 दिसंबर के बाद बिहार में कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है। इसका असर यह होगा कि कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे चला जाएगा।बीते 24 घंटे में बेतिया में घना कोहरा छाया रहा। वहीं बांका जिले में कोहरे के कारण दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। समस्तीपुर 9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 दिसंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका असर बिहार में 20 दिसंबर के बाद स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं बिहार की ओर बढ़ेंगी, जिससे अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों से दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि कई इलाकों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बन सकती है।

More From Author

विद्यापति महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, अलर्ट मोड में प्रशासन

जमाबंदी सुधार के नाम पर घूसखोरी, सहरसा में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:11 pm, Mar 26, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 20 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
32°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 12% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 24% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 16% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 16% 1002 mb 0 cm