बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार: नीतीश सरकार ने 26 मंत्रियों की नियुक्ति की, विभागवार जाने किनको क्या जिम्मेदारी मिली

पटना, 20 नवम्बर (राजेश कुमार झा) बिहार में नई सरकार का गठन होते ही आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों को उनके विभागों के साथ नियुक्त किया। इस मंत्रिमंडल में JDU, BJP, HAM और RLM के विधायक शामिल हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति के बाद राज्य में शासन-संरचना और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन सहित वे सभी विभाग दिए गए हैं, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए। उपमुख्यमंत्री और BJP नेता सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य-कर, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, खान एवं भू-तत्व विभाग सौंपा गया।
JDU के विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य, बिजेंद्र प्रसाद यादव ऊर्जा तथा योजना एवं विकास, श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और सुनील कुमार शिक्षा विभाग संभालेंगे। जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण का, मदन सहनी को समाज कल्याण और नरेंद्र नारायण यादव को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
BJP के मंत्री मंगल पांडेय स्वास्थ्य एवं विधि, दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व और भूमि सुधार, नितिन नवीन पथ निर्माण, रामकृपाल यादव उद्योग, अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन, सुरेंद्र मेहता गन्ना उद्योग, रमा निषाद आपदा प्रबंधन, श्रेसी सिंह खेल एवं कला-संस्कृति, लखेंद्र कुमार रौशन श्रम संसाधन और प्रमोद कुमार सहकारिता संभालेंगे।
HAM के संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण और लघु जल संसाधन, जबकि RLM के अनिल कुमार को सूचना एवं जन-संपर्क विभाग दिया गया है।
इस मंत्रिमंडल के गठन से राज्य में प्रशासनिक कार्यों में नई दिशा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है। आगामी दिनों में सभी मंत्रियों की विभागवार प्राथमिकताएँ और नीति निर्माण पर विस्तृत कार्ययोजना सामने आएगी।

More From Author

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना में समीक्षा बैठक, एसडीपीओ ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और गश्ती तेज करने के दिए निर्देश

सरायरंजन से सातवीं बार बने विधायक विजय कुमार चौधरी को फिर से बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट में नौवीं बार हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:08 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 61 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 87%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 16% 8 mph 74% 1002 mb 0 cm