समस्तीपुर मुफस्सिल थाना में समीक्षा बैठक, एसडीपीओ ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और गश्ती तेज करने के दिए निर्देश

समस्तीपुर, 20 नवम्बर (राजेश झा) मुफस्सिल थाना परिसर में मंगलवार को सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसडीपीओ ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।


उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए और वारंटियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसडीपीओ पांडेय ने शराब और नशीली पदार्थों की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनता से समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि पुलिस की छवि मजबूत हो और लोगों का विश्वास बढ़े।
ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दिवा, संध्या और रात्रि गश्त को और तेज करने का निर्देश दिया, ताकि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
बैठक में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, एसआई, एएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

More From Author

विधानसभा चुनाव के बाद समस्तीपुर में अपराध नियंत्रण पर फोकस, एसपी ने चलाया सख्त अभियान

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार: नीतीश सरकार ने 26 मंत्रियों की नियुक्ति की, विभागवार जाने किनको क्या जिम्मेदारी मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:21 am, Jun 22, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 7 mph 62% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 4% 5 mph 58% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 2 mph 41% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0.27 mm 20% 4 mph 28% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.01 mm 5% 5 mph 30% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.1 mm 12% 9 mph 35% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 7% 13 mph 48% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm