
पटना, 02 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के पंचायत चुनाव इतिहास में पहली बार नई तकनीक की ईवीएम मशीन से मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम चुनाव 2026 से पहले पुराने ईवीएम को पूरी तरह हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक बिहार में किसी भी चुनाव में इस तरह की मशीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी पुराने ईवीएम पहले ही रिजेक्ट हो चुके हैं। पूरे देश में अब तक मॉडल एम-2 ईवीएम से पंचायत चुनाव होते थे, लेकिन अब ये बेकार हो गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग अपने चुनावों में मॉडल एम-3 ईवीएम का उपयोग करता है, जो पंचायत चुनाव के लिए उपलब्ध नहीं है।राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी जरूरत के अनुसार मल्टी पोस्ट ईवीएम मशीन खरीदने का फैसला लिया है।

इसी मशीन से अब पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। आयोग की योजना के तहत 32 हजार से अधिक मल्टी पोस्ट ईवीएम खरीदी जाएंगी।खास बात यह है कि एक ही मशीन से एक साथ आठ पदों के लिए मतदान संभव होगा। बिहार में फिलहाल छह पदों के लिए वोट डाले जाते हैं, जिनमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच और पंच शामिल हैं।आयोग ने ईसीआईएल हैदराबाद को समय से पहले मशीनें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पंचायत चुनाव के लिए पावर पैक, टोटलाईजर मशीन और मेमोरी मॉड्यूल।

