बिहार में बढ़ी सर्दी की असर: नवंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान में और गिरावट के आसार

पटना, 23 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार में ठंड का असर अब स्पष्ट रूप से महसूस किया जाने लगा है। नवंबर का तीसरा सप्ताह खत्म होते-होते मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम की सर्द हवा लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।


दक्षिण अंडमान क्षेत्र में बना निम्न दबाव बिहार के मौसम को 27-28 नवंबर से प्रभावित करेगा। इससे आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। विभाग की माने तो 24 नवंबर से ही रात का तापमान तेजी से नीचे आने लगेगा। कोहरे की वजह से प्रदेश में करीब 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता रूट की ट्रेनें अधिक प्रभावित हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को फारबिसगंज में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम था। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी बिहार के पूर्णिया में हल्का कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 700 मीटर तक सीमित रही, हालांकि यातायात पर इसका खास असर नहीं पड़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें और अधिक ठंडी होंगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क व ठंडी हवाएँ सर्दी के प्रकोप को और बढ़ाएँगी।
कुल मिलाकर नवंबर के अंतिम दिनों में बिहार सर्दी के शुरुआती तेज दौर में प्रवेश कर चुका है। आने वाले दिनों में ठंड की दस्तक और कड़ी महसूस की जाएगी।

More From Author

विराट रामायण मंदिर के लिए निर्मित विशाल शिवलिंग दक्षिण भारत से हुआ रवाना, जल्द पहुंचेगा केसरिया

दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:03 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm