बिहार राजस्व महाअभियान के तहत हर घर जमाबंदी पंजी पहुंचाने की गारंटी और मतदाता सूची में नाम अंकित होने से वंचित तमाम परिवार के बालिग सदस्यों का मतदाता सूची में प्रशासन अंकित करें

समस्तीपुर, 10 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर चौक अवस्थित पेट्रोल पंप परिसर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , कार्यालय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय होते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच कल्याणपुर प्रखंड कमिटी के झंडे बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिहार राजस्व महाअभियान के तहत रैयतों को हर घर जमाबंदी पंजी पहुंचाने की गारंटी करने, मतदाता सूची में नाम से वंचित परिवारों के बालिग सदस्यों को मतदाता सूची में नाम अंकित करने , जितवारिया पंचायत के वार्ड नंबर 04 लक्षरामपुर ग्राम निवासी महबूब आलम पर जानलेवा हमला करने वाले कल्याणपुर थाना कांड संख्या 307/ 25 के अभियुक्त मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार गिरफ्तार कर जेल के अंदर भेजने,

हजपुरवा पंचायत के वार्ड नंबर 09 हरिजन कॉलोनी के नजदीक बरसों बरस से बसे सरकारी भूमि पर गरीबों भूमिहीनों को पर्चा देने एवं प्रखंड के तमाम पंचायतो के भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन का पर्चा पर्चाधारी को कब्जा ,व बरसों बरस से बसे लोगों को बसे हुए भूमि का जमीन का पर्चा देने, हाजपुरवा पंचायत के बख्तियारपुर ग्राम निवासी वीरलाल सहनी के मधुरापुर टारा पंचायत के माधोपुर भुआल मौजा अवस्थित भूमि पर अवैध रूप से रखें बालू गिट्टी को हटवाने, प्रखंड के तमाम पंचायतो के दलित/ महादलित/ अल्पसंख्यक/ अति पिछड़ा /पिछड़ा टोले के पहुंच पथ से वंचित घरों तक पहुंच पथ की व्यवस्था करने, प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में मनरेगा के फर्जी मजदूर के कार्ड पर निकले मनरेगा मजदूरी की जांच करते हुए प्रखंड के असली जॉब कार्ड धारी मजदूरों को 100 दिन काम देने की गारंटी करने, प्रखंड के तमाम पंचायत के वंचित वृद्धा/ विधवा/ विकलांगों को शिविर लगाकर पेंशन का फॉर्म भरवा कर पेंशन देने की गारंटी करने, प्रखंड के मधुरापुर टारा के मौजा माधोपुर भुआल टोला हरिहर पुर अवस्थित प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर उर्दू का चाहर दीवारी करने की व्यवस्था करने, प्रखंड के तमाम पंचायत में कृषि/घरेलू ट्रांसफार्मर से जुड़े जर्जर तार पोल को बदलकर विद्युत आपूर्ति किया जाए एवं घरेलू व व्यावसायिक फर्जी बिल को सुधार करने , प्रखंड के तमाम पंचायत के गरीब लोगों का शौचालय का प्रोत्साहन राशि का फॉर्म भरवा कर प्रोत्साहन राशि शिविर लगा कर देने एवं फॉर्म भरे गए लाभार्थी को शौचालय बनाने का प्रोत्साहन राशि देने, कल्याणपुर प्रखंड के प्रधान मंत्री आवास/आयुष्मान भारत कार्ड/ जॉब कार्ड/राशन कार्ड से वंचित परिवारों को प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर तमाम तरह के कार्ड मुहैया कराने, कल्याणपुर प्रखंड के तमाम पंचायतों के जॉब कार्डधारी को आवेदन लेकर मनरेगा योजना से काम देने, कल्याणपुर प्रखंड के तमाम पंचायतों के गरीब टोला में जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराने व नल जल से वंचित परिवारों तक नल जल का कनेक्शन कर प्रत्येक परिवार तक जलापूर्ति करने, कल्याणपुर अंचल के तमाम पंचायतों में शिविर लगाकर दाखिल खारिज करने व दाखिल खारिज कराने के नाम पर कर्मचारी के द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने,आरटीपीएस काउंटर को दलाल विचौलिया से मुक्त कराने, कल्याणपुर प्रखंड के किसानों के बरसात के समय जमीनों में लगे पानी को जल निकासी के लिए स्थाई नाला निर्माण कराकर फसल क्षति से बचाने, कल्याणपुर प्रखंड के तमाम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास के लाभुक का प्रथम /द्वितीय/ तृतीय बकाए किस्त व मजदूरी का भुगतान कराने एवं वंचित परिवारों को प्रधान मंत्री आवास देने तथा शौचालय बनाने वाले लाभुक को शौचालय का प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने,पूसा रोड और पूसा फीडर के कल्याणपुर प्रखंड के कृषि तथा घरेलू विद्युत उपभोक्ता के गलत बिल को सुधार करने और जर्जर तार पोल को बदलने समेत 11 सूत्री मांगों लेकर जुलूस निकाल कर पूसा प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक कॉमरेड शमशेर अहमद ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहा कि बिहार राजस्व महाअभियान के तहत हर घर जमाबंदी पंजी पहुंचाने की गारंटी और मतदाता सूची में नाम अंकित होने से वंचित तमाम परिवार के बालिग सदस्यों का मतदाता सूची में प्रशासन अंकित करें ,वहीं इस प्रखंड के अधिकतर भूमिहिनो को 05 डिसमिल जमीन नहीं मिल सका है और न हीं बासगित पर्चा मिल सका है। यदि कुछ भूमिहिनो को पर्चा मिला भी है तो उनको जमीन पर कब्जा न मिल सका है। एक तरफ मजदूरों को साल में 100 दिन काम की गारंटी का कानून पारित है, लेकिन मजदूरों को रोजगार गारंटी कानून योजना से काम नहीं मिल रहा है, और न हीं सही मजदूरों का जॉब कार्ड बन रहा है। दूसरे तरफ जितवारिया पंचायत के लक्षरामपुर ग्राम निवासी कामरेड महमूद आलम पर जानलेवा हमला करने वाले कल्याणपुर थाना कांड संख्या 307/25 के अभियुक्त मोहम्मद अशरफ का गिरफ्तार नहीं होना पुलिस प्रशासन को बौना साबित होना है यदि प्रशासन महमूद आलम पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार नहीं करता है तो उपरोक्त मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करना होगा।सभा को शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार, जिला कमिटी सदस्य महबूब आलम, महिला अधिकार मोर्चा के जिला संयोजक कॉमरेड अनिता देवी,महिला नेत्री पानो देवी,पूनम देवी ,जानकी देवी, ममता देवी, युवा नेता रवि रंजन ,छात्र नेता कृष्ण कुमार, किसान नेता ब्रज किशोर राय,राजीव कुमार ठाकुर,पन्नालाल पासवान, शिवलाल पासवान, हरि सहनी, रेखा देवी ,गंगिया देवी,फूल कुमारी देवी, दुखनी देवी,प्रमिला देवी रेखा देवी, सुरती देवी सूर्यभानु कुमार,राम उदगार राम ,रामचंद्र साह, शकुंतला देवी,महेसिया देवी,सीता देवी,फूलों देवी मीना देवी,वीर लाल सहनी समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ता ने संबोधित किया। बाद में कल्याणपुर प्रखंड अंचल के पदाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल को वार्ता में सभी मांगों पर विधि सम्मत करवाई करने के आश्वासन पर प्रदर्शन को समाप्त किया गया।

More From Author

पोलैंड की हवाई सीमा पर बढ़ा तनाव, अमेरिकी F-35 और NATO एयरफोर्स अलर्ट पर

72 घंटे पहले पूरे सभा स्थल को अपने कब्जे में ले लेगी एसपीजी…अभेद सुरक्षा में होगा पीएम का आगमन…मात्र 16 लोग ही रहेंगे पीएम के साथ स्टेज पर…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:29 am, May 17, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 56% 1000 mb 0 cm