बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य लड़ाएंगे निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी उन्होंने गौ रक्षा के लिए की उन्हें वोट देने की अपील

बेतिया, 3 अक्तूबर (निज संवाददाता) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद कर दिया है। बुधवार व गुरुवार गोपालगंज में अपने ठहराव के बाद शुक्रवार को पश्चिम चंपारण पहुंचे शंकराचार्य स्वामी ने गौ मतदाता की संकल्प यात्रा निकाली। बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। उनके उम्मीदवार गौ भक्त होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान शंकराचार्य गौ भक्तों का चुनाव प्रचार करेंगे। सनातनी हिन्दुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तो के लिए मतदान करने की अपील की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे।

गौरक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं,बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें,जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। शंकराचार्य ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड रहा है। शंकराचार्य ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल से परिपूर्ण रहा।

More From Author

छह दिनों में जिले में दर्जनभर चाकूबाजी की घटनाएं,हकलान रही पुलिस किशोरों के बहसीपना के शिकार हुए युवा व महिलाएं आनन-फानन में पुलिस ने दिखाई सख्ती 21 भेजे गए जेल

समस्तीपुर में जन सुराज पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:46 am, May 9, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/37°°C 0.31 mm 33% 9 mph 34% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 26% 5 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.98 mm 100% 9 mph 54% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0.09 mm 62% 12 mph 54% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 34% 1008 mb 0 cm