पटना, 23 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव अपने पूरे जुनून में आ चुका है.सभी दलों के स्टार प्रचारक बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी रैलियों के लिए पहुंच रहे है. एनडीए ने भी अपने स्टार प्रचारक के साथ सभी 243 विधानसभा पर रैलियां शुरू कर दी है.

इसी क्रम में भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार में पहली चुनावी रैली समस्तीपुर में दिनांक 24 अक्टूबर को होनी है.इसकी लेकर समस्तीपुर में सभी तरह की तैयारियां की जा चुकी है. एनडीए के सभी घटक दल प्रधानमंत्री की रैली को लेकर काफी उत्साहित है.लेकिन सबसे अहम बात की प्रधानमंत्री की चुनावी रैली समस्तीपुर से ही क्यों शुरू की गई.इसकी वजह बताएंगे बिफोरप्रिंट डिजीटल के पॉलिटिकल संपादक आर0 कौशलेंद्र.बताते चलें कि समस्तीपुर में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र है.2020 में पीएम की चुनावी रैली में एनडीए को कुल 5 सीटें मिली थी.जिसमें भाजपा को 2 और जदयू को 3 सीटें मिली थी.जबकि राजद को 4 और CPIM को 1 सीट मिली थी.यूं समझें तो पीएम की चुनावी रैली का स्ट्राइक रेट 50 परसेंट रहा.जबकि दरभंगा,अररिया और सहरसा में कुल 20 सीटों में 17 सीटें एनडीए के खाते में गई.जिससे पीएम की चुनावी रैली का स्ट्राइक रेट 85 परसेंट रहा.इसके बावजूद पीएम की चुनावी रैली 85 परसेंट वाली विधानसभा क्षेत्र यानि दरभंगा,अररिया और सहरसा को छोड़कर 50 परसेंट वाले क्षेत्र समस्तीपुर से शुरू की गई.

