बिहार विधानसभा चुनाव 2025: समाहरणालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

पटना, 8 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न चुनावी कोषांगों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण, ईवीएम, वाहन, पोस्टल बैलेट, CAPF, वेबकास्टिंग, आईटी, आदर्श आचार संहिता, मीडिया, शिकायत निवारण समेत कुल 15 से अधिक कोषांगों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी कोषांग पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्मिक कोषांग को प्रभावी प्रशिक्षण और ईवीएम कोषांग को त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने भेद्यता मानचित्र को अपडेट कर संवेदनशील बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और वेबकास्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “स्वच्छ, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
दोपहर 1 बजे प्रवर्तन एजेंसियों के साथ अलग बैठक हुई, जिसमें डीएम ने शराब, नकदी और अवैध वस्तुओं पर सख्त निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच तालमेल पर बल देते हुए कहा, “यह सिर्फ चुनाव नहीं, लोकतंत्र का उत्सव है हर कार्य में निष्पक्षता और समयबद्धता झलकनी चाहिए।”

More From Author

बिहार विधानसभा चुनाव: समस्तीपुर में 9 अक्टूबर को प्रत्याशियों के लिए होगा विशेष प्रशिक्षण सत्र

समस्तीपुर में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को “घर से मतदान” की सुविधा, फॉर्म 12D का वितरण शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:57 am, May 15, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:04 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 0% 5 mph 26% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 0% 10 mph 18% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 15 mph 47% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 57% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 51% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 0% 9 mph 32% 1001 mb 0 cm