बीएयू सबौर में कीटनाशी अवशेष न्यूनीकरण पर उच्च स्तरीय मंथन, वैज्ञानिकों ने दिए समाधान

पटना, 14 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर के अनुसंधान निदेशालय द्वारा “कीटनाशी अवशेष न्यूनीकरण की रणनीतियाँ” विषय पर एक उच्च स्तरीय ब्रेनस्टॉर्मिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र की अध्यक्षता अनुसंधान निदेशक डॉ. ए. के. सिंह ने की, जबकि कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने संदेश के माध्यम से सतत एवं सुरक्षित कृषि प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।


सत्र में कृषि, कीटविज्ञान, मृदा विज्ञान, कृषि रसायन, खाद्य प्रौद्योगिकी आदि विषयों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने फसलों में कीटनाशी अवशेषों को कम करने के लिए जैविक अपघटन मॉडल, बायोपेस्टीसाइड, फेरोमोन ट्रैप, एचपीएलसी व जीसी–एमएस/एमएस तकनीकों के उपयोग तथा सूक्ष्मजीव आधारित समाधान प्रस्तुत किए।
डॉ. ए. के. सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम रासायनिक निर्भरता छोड़कर ज्ञान-आधारित समेकित कीट प्रबंधन (IPDM) अपनाएं। उन्होंने कहा कि कीटनाशी अवशेषों की निगरानी और जोखिम मूल्यांकन के लिए वैज्ञानिक मॉडल विकसित करना आवश्यक है।
सत्र में प्रमुख संकल्पों में राज्य स्तरीय अवशेष निगरानी डेटाबेस बनाना, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देना, और ‘पेस्टीसाइड रेजिड्यू मिटिगेशन एक्शन प्लान’ के लिए एक बहु-विषयक टास्क फोर्स का गठन शामिल रहा।
कार्यक्रम के अंत में यह स्पष्ट हुआ कि अवशेष-मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल कृषि प्रणाली ही भविष्य की खाद्य सुरक्षा और कृषि पारिस्थितिकी की स्थिरता का आधार बनेगी।

More From Author

‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ हुआ सुपरहिट, मलाइका के डांस मूव्स ने लूटी महफिल

महागठबंधन में सीटों को लेकर जारी घमासान के बीच भाकपा माले ने जारी की पहली सूची, 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:36 am, Nov 10, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 45 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:03 am
Sunset: 5:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 1% 4 mph 41% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 1% 4 mph 40% 1012 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 2% 6 mph 52% 1013 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
22°/22°°C 0 mm 3% 5 mph 56% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 5% 4 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 5% 3 mph 67% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 1% 3 mph 46% 1016 mb 0 cm