बीजेपी विधायक के पीए पर ताबड़तोड़ फायरिंग: शादी समारोह से लौटते समय विनोद दास को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

पटना, 05 दिसम्बर (पटना डेस्क) मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से बीजेपी विधायक केदार गुप्ता के पीए विनोद दास पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला किया गया। मनियारी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी समारोह से लौट रहे विनोद दास को दो बाइक सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर जांघ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल स्थिति में उन्हें तुरन्त शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज शुक्रवार को उनका ऑपरेशन होना है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में लोगों को लगा कि कुछ युवक तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहे हैं, लेकिन अचानक आई गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक केदार गुप्ता अस्पताल पहुंचे और अपने सहयोगी का हाल जाना। उन्होंने बताया कि दोनों लोग गुरुवार को दिनेश साह के शादी समारोह में साथ गए थे, भोज के बाद विनोद अपने घर लौट रहे थे।
घायल विनोद दास की पत्नी नीतू कुमारी ने कहा कि उन्हें केवल सुबह सूचना मिली कि उनके पति को पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि कोई विवाद या तनाव की बात उन्हें कभी पता नहीं चली थी। विनोद दास की बड़ी बहन पार्वती देवी ने भी बताया कि वह गुरुवार शाम भोज के लिए घर से निकले थे और घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली।
ग्रामीणों के मुताबिक, विनोद दास काजीइंडा के एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया। बता दें कि विनोद दास 2021 में अमरक पंचायत से मुखिया चुनाव लड़ चुके हैं और भाजपा में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपराधियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From Author

समस्तीपुर डिप्टी मेयर का ‘शराब-डांस वीडियो’ वायरल, राजनीतिक गलियारों में गर्माहट

ROB निर्माण को लेकर प्रशासन की सख्त कार्रवाई की तैयारी: अतिक्रमण पर गिरेगी गाज, SDO ने अधिकारियों संग की हाईलेवल बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:11 pm, Aug 13, 2026
temperature icon 31°C
Light rain
Humidity: 89 %
Pressure: 998 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 1 mm 50% 6 mph 62% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 1.3 mm 44% 6 mph 75% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.12 mm 23% 6 mph 80% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0.44 mm 46% 7 mph 86% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0.8 mm 43% 6 mph 80% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.76 mm 44% 7 mph 58% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.16 mm 19% 8 mph 53% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.04 mm 13% 6 mph 57% 998 mb 0 cm