
पटना, 04 जनवरी (पटना डेस्क) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश सिंह को पुलिस महानिदेशक, लद्दाख नियुक्त किया है। बिहार के बेगूसराय जिले के मूल निवासी मुकेश सिंह की तैनाती से उनके पुश्तैनी गांव मंझौल में जश्न का माहौल है।

चाचा अधिवक्ता अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय उपेंद्र प्रसाद सिंह बोकारो स्टील प्लांट में इंजीनियर थे। बचपन से मेधावी मुकेश की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो में हुई। केजी से दसवीं तक सेंट जेवियर स्कूल, इंटर आरके पुरम दिल्ली और आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। बोकारो सेल में दो वर्ष कार्य के बाद 1996 में आईपीएस बने।

उनका गृह कैडर जम्मू कश्मीर है। डीजीपी बनने से पहले वे आईटीबीपी में अपर महानिदेशक रहे। पूंछ के मेंढर में पहली पोस्टिंग के बाद रियासी, पुलवामा, जम्मू सहित कई जिलों में एसपी, डीआईजी और एडीजीपी रहे। ऐतिहासिक

