बेतिया के रामनगर में 15 हजार मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार, विकास न मिलने पर जताया रोष

पटना, 11 नवम्बर (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जहां राज्यभर में बंपर वोटिंग हो रही है, वहीं पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दो पंचायतों नौरंगिया दोन और बनकटवा दोन के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। दोनों पंचायतों के लगभग 22 गांवों के 15 हजार से अधिक मतदाता मतदान केंद्रों से दूर रहे।


मतदाताओं का कहना है कि “जो सरकार सड़क, पुल और बिजली तक नहीं दे सकती, ऐसी सरकार हमारे लिए बेकार है।” प्रशासन को सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। इन दोनों पंचायतों में कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होना था, परंतु अब तक वोट नहीं डाले गए।
नेपाल की तराई से सटे इस दोन क्षेत्र के थारू आदिवासी समुदाय का मतदान हमेशा निर्णायक माना जाता है। लगभग 15 से 20 हजार थारू मतदाता अब तक एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं। इनके बहिष्कार से रामनगर विधानसभा सीट के समीकरण बदल सकते हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2000 से यह सीट भाजपा के कब्जे में रही है। यहां राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य, यादव, मुस्लिम और दलित मतदाता भी प्रभावशाली हैं, लेकिन थारू समुदाय का वोटिंग रुख परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाता है।

More From Author

समस्तीपुर में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, पारदर्शी मतगणना की तैयारी पूरी

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला: 12 की मौत, कोर्ट के पास हुआ धमाका — पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:31 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 45 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 35% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1010 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 11% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 15% 1007 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 18% 1009 mb 0 cm