बेतिया पुलिस की बडी कामयाबी अपहृत मासूम को 6 घंटे में बदमाशों के चंगुल से सुरक्षित लौटाया

बेतिया, 16 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जिले की पुलिस ने एक ऐसी मिशाल पेश की, जिसने न सिर्फ जिले बल्कि पूरे बिहार में भरोसे का नया आयाम स्थापित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में बेतिया पुलिस ने अपहरण के महज छह घंटे में छह वर्षीय मासूम आर्यन के अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

बता दें कि व्यासपुर स्थित एक निजी विद्यालय से नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र आर्यन का सोमवार की सुबह अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने खुद मोर्चा संभालते हुए एक आपात बैठक बुलाई और विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया। एसआईटी को उनका निर्देश था “बच्चे की सुरक्षा सर्वोपरि है।” पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच तेज की। स्कूल शिक्षकों को आए कॉल का बारीकी से विश्लेषण किया गया और चश्मदीदों से लगातार पूछताछ हुई।

इसी बीच पता चला कि आरोपी पीले रंग की टी-शर्ट पहने था और बच्चे को स्कूल गेट से ही बहला- फुसलाकर ले गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर खुलासा हुआ आरोपी रामनगर स्टेशन से अवध-असम एक्सप्रेस पकड़कर गोरखपुर की ओर भाग रहा है। तुरंत गोरखपुर पुलिस,रेल जीआरपी और वरिष्ठ रेल अधिकारियों को अलर्ट किया गया। संदिग्ध और बच्चे की तस्वीरें साझा की गईं। तेज समन्वय का नतीजा रहा कि गोरखपुर जीआरपी ने ट्रेन में ही आरोपी को दबोच लिया और मासूम आर्यन को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ता से पूछताछ कर उस मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

More From Author

नेपाल में लौटी शांति: अंतरिम सरकार के गठन के साथ नई शुरुआत की ओर देश

झारखंड में नक्सलियों का सफाया: बोकारो पूरी तरह नक्सलमुक्त, अमित शाह का बड़ा दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:03 am, May 7, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 60 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 10%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 27% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 19% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1008 mb 0 cm