‘बोधिका’ का भव्य आगाज़: शिक्षा जगत में नवाचार की नई क्रांति

बक्सर, 15 फरवरी (विक्रांत) शिक्षा विभाग, बक्सर की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका “बोधिका” के फरवरी अंक का भव्य विमोचन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (EE&SSA) चन्दन कुमार द्विवेदी, वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह, एडीपीसी रवि भूषण साहनी सहित संपादन मंडल से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

विमोचन अवसर पर द्विवेदी ने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के तत्वावधान में प्रकाशित “बोधिका” शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा-प्रेमियों के लिए सशक्त मंच बनकर उभरी है। उन्होंने बताया कि इस अंक में शैक्षिक नवाचार, शिक्षण-अधिगम सामग्री, विद्यालयी गतिविधियाँ, प्रेरक लेख, छात्र रचनाएँ, कला एवं सृजनात्मक कार्य तथा शैक्षिक योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, शिक्षक विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी व रवि प्रकाश समेत कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।अंत में सभी गणमान्य अतिथियों ने “बोधिका” के नियमित प्रकाशन की सराहना करते हुए इसे जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाला सशक्त माध्यम बताया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।

More From Author

घर बैठे डाउनलोड होंगे 1990 से पहले के ज़मीन के कागज़, बिहार में 60% क्राइम पर लग सकती है लगाम

17 फरवरी से कड़ी चौकसी में मैट्रिक परीक्षा, देर से पहुंचे तो दो साल का बैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:51 am, Apr 10, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 27% 1009 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
22°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 26% 1011 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 14 mph 16% 1012 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 11% 1009 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 18 mph 10% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 11 mph 12% 1006 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1007 mb 0 cm