भगत सिंह की 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, युवाओं से विचारों को अपनाने का आह्वान

समस्तीपुर, 28 सितंबर (राजेश झा) शाहपुर पटोरी अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भगत सिंह स्मारक पर शनिवार को एआईएसएफ और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा अंचल मंत्री अनिमेष कुमार राय ने की।


सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ लनामिवि संयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि भगत सिंह के क्रांतिकारी विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई आज भी अधूरी है और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियां भगत सिंह के सपनों के भारत के विपरीत दिशा में जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने युवाओं से भगत सिंह के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक बदलाव के लिए संगठित होने का आह्वान किया।
मौके पर छात्र नेता अभिषेक कुमार, आलोक कुमार, विकास कुमार, रामईश्वर राम, महेंद्र राय, सरोज मुखर्जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

More From Author

रजिस्टर टू में हेराफेरी के खिलाफ अनशन समाप्त, 15 अक्टूबर तक जांच का आश्वासन

रोसड़ा के मब्बी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का प्रसारण, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:03 pm, Nov 10, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 48 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 0%
Visibility: 7.7 km
Sunrise: 6:03 am
Sunset: 5:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
22°/22°°C 0 mm 3% 5 mph 56% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 5% 4 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 5% 3 mph 67% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
19°/23°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 1% 3 mph 46% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 1% 3 mph 37% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 4 mph 45% 1012 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 2% 4 mph 52% 1014 mb 0 cm