पटना, 13 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से अपनी सहयोगी पार्टियों के सामने नतमस्तक हो गई है और अपने “भुंजा पार्टी” नेताओं के माध्यम से जदयू को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में पूरी तरह से ठगे गए हैं, फिर भी चुप हैं। “15 ग्राम की मांग करने वाले मांझी जी को पिछली बार से एक ग्राम कम मिला है।” वहीं उपेंद्र कुशवाहा की विरासत और उत्तराधिकारी वाली राजनीति भी सत्ता के स्वार्थ के आगे झुक गई है।
एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी कवायद कर ले, इस बार बिहार की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार की जनता सकारात्मक राजनीति, विकास और हर घर नौकरी के संकल्प के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी।

