मंदिरों के फूलों से बनेगा गुलाल, कचरे से कंचन बना रहा सबौर का कृषि विश्वविद्यालय

बक्सर, 01 मार्च (विक्रांत) बिहार में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी और प्रेरक पहल सामने आई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले अस्थायी पुष्प अपशिष्ट से प्राकृतिक और त्वचा-अनुकूल गुलाल का सफल उत्पादन शुरू कर दिया है। यह अभिनव प्रयोग माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित हो रहा है, जिसने श्रद्धा और सतत विकास को एक सूत्र में पिरो दिया है।

विश्वविद्यालय की यह पहल “गॉड टू गॉड” थीम पर आधारित है। यानी मंदिरों में अर्पित फूलों से तैयार गुलाल को पुनः मंदिरों को ही समर्पित किया जा रहा है। इस अनूठे प्रयास से आस्था, पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है।यह प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह रासायनिक रंगों से मुक्त है और त्वचा के लिए सुरक्षित पुष्पों से तैयार किया जाता है।

इसकी शेल्फ लाइफ तीन वर्षों तक बताई गई है। शुद्ध फूलों से निकाले गए आवश्यक तेलों के समावेशन के कारण यह गुलाल न केवल त्वचा के लिए लाभकारी है, बल्कि अरोमा थेरेपी के जरिए मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव भी डालता है। पुष्प विज्ञान एवं उद्यान सज्जा विभाग की डॉ. दीप्ति सिंह वर्ष 2023 से विश्वविद्यालय की फ्लावर प्रोसेसिंग प्रयोगशाला में गेंदा, बुल्गारियन गुलाब, मोगरा, अपराजिता, गुड़हल और पलाश जैसे सुगंधित पुष्पों से दस से अधिक रंगों में प्राकृतिक गुलाल तैयार कर रही हैं।

साथ ही इसकी आकर्षक और मानकीकृत पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि भविष्य में ब्रांडिंग और विपणन को बढ़ावा मिल सके।यही नहीं, विश्वविद्यालय मंदिरों के पुष्प अपशिष्ट से ग्रीटिंग कार्ड, बुकमार्क, पेन स्टैंड, टेबल टॉप सजावट, वॉल क्विल्ट और कोस्टर सेट जैसे शुष्क पुष्प उत्पाद भी बना रहा है। यह पहल “कचरे से कंचन” की अवधारणा को साकार करते हुए हरित और आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

More From Author

सालगिरह के जश्न से सलाखों तक फिर आज़ादी, 1 लाख के इनामी RJD नेता देवा गुप्ता की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल

तेहरान में ताबड़तोड़ हमला: सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत, CIA इनपुट पर बदली गई टाइमिंग से मचा वैश्विक भूचाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:13 am, Jun 21, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 2% 4 mph 25% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.02 mm 7% 6 mph 21% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 1% 8 mph 22% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 17 mph 42% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 2% 11 mph 51% 1000 mb 0 cm