पटना, 30 अक्टूबर (पटना डेस्क) मधुबनी के पंडौल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित सभागार में आज जिला विधान सभा चुनाव 2025 के लिए मास्टर प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी सह जिला नगर आयुक्त एवं NIC मधुबनी की टीम ने ECINET ऐप के संचालन और उसके सही उपयोग की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पर भी गहन चर्चा हुई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी मास्टर प्रशिक्षक इसे सफलता पूर्वक निष्पादित कर सकें। विशेष रूप से जोर दिया गया कि किसी भी मतदान बूथ पदाधिकारी को पूर्व में दिए गए गुणवत्ता पूर्ण प्रदक्षिणा में किसी प्रकार का संशय न हो। यदि किसी को कोई शंका हो, तो उसका समाधान आगामी प्रशिक्षण सेशन (30 अक्टूबर, 2025) को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर मतदान प्रक्रिया से भी उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम को सही एवं सटीक जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर डा. शैलेन्द्र घोष, मो. नूरूल नूरी, अस्फाक अहमद, राजेश रंजन और श्री कुमार आशीष सहित जिला के सभी चुनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

