‘मिल चालू करो या जवाब दो’, समस्तीपुर में समस्तीपुर में सड़कों पर उतरे लोग, चीनी मिल चौक पर गरजा जनाक्रोश

समस्तीपुर, 22 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) जिले में वर्षों से बंद पड़ी ऐतिहासिक चीनी मिल को पुनः चालू करने की मांग को लेकर रविवार को जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। जिला विकास मंच के बैनर तले निकाले गए नागरिक मार्च ने शहर की सियासत को गरमा दिया।

सरकारी बस स्टैंड से सैकड़ों कार्यकर्ता “बंद समस्तीपुर चीनी मिल को चालू करो” के गगनभेदी नारे लगाते हुए मुख्यालय होते हुए ओवरब्रिज मार्ग से चीनी मिल चौक पहुंचे, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने की।

वरिष्ठ सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर साह ने कहा कि 1917 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित यह मिल हजारों परिवारों की आजीविका का आधार थी, जिसे 1995 में बंद कर दिया गया। आज भी यहां पर्याप्त जमीन, रेल व विद्युत सुविधा तथा श्रमिक उपलब्ध हैं, ऐसे में सरकार कम लागत में मिल चालू कर सकती है।राजद नेता राकेश ठाकुर और भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी दलों, संगठनों और युवाओं से आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सभा में कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

समस्तीपुर में जदयू का सियासी बिगुल, राजीव सिंह लगातार छठी बार बने प्रखंड अध्यक्ष

ताजपुर का ‘क्रिकेट सितारा’ मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:09 am, Jun 21, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 2% 4 mph 25% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.02 mm 7% 6 mph 21% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0 mm 1% 8 mph 22% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 17 mph 42% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 2% 11 mph 51% 1000 mb 0 cm