नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की देसी गर्ल और इंटरनेशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और आते ही उन्होंने फैशन और फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। 1 अक्टूबर को प्रियंका ने लग्जरी ब्रांड Bvlgari की पहली भारतीय प्रदर्शनी Serpenti Infinito का उद्घाटन किया, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज़ सभी की नज़रों का केंद्र बना रहा।

इस खास इवेंट में तमन्ना भाटिया, सामंथा रुथ प्रभु, तृप्ति डिमरी, सारा तेंडुलकर और खुशी कपूर जैसी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। वहीं जान्हवी कपूर भी अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ इवेंट स्थल के बाहर स्पॉट की गईं। सोशल मीडिया पर इस मौके की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें प्रियंका की मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में है।

प्रियंका ने इवेंट में पपराज़ी के लिए मुस्कुराते हुए पोज़ दिए और तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी समेत अन्य सेलिब्रिटीज़ से गर्मजोशी से मुलाकात की। खास बात यह रही कि प्रियंका यहां नीता अंबानी से गले मिलती नजर आईं और उन्होंने ईशा अंबानी से भी बातचीत की।
इवेंट के दौरान जब प्रियंका से पूछा कि क्या वे अब खुद को एक ग्लोबल स्टार मानती हैं? इस पर प्रियंका ने बेहद विनम्रता से जवाब दिया, “मैं भारतीय हूं और एक एक्टर भी। यही मुझे एक भारतीय एक्टर बनाता है। मुझे अपना काम बहुत पसंद है और मैं उन चंद लोगों में हूं जिन्हें इस मजबूत इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। जहां भी मेरा काम मुझे ले जाएगा, मैं वहां जाऊंगी।”
प्रियंका ने इस मौके पर अपने आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ को लेकर भी बातचीत की, जिसमें वह रूसो ब्रदर्स के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, “’सिटाडेल’ के बाद एक बार फिर रूसो ब्रदर्स की टीम के साथ काम करना शानदार रहा। उनकी टीम बेहतरीन है। यह फिल्म एक खास समय में सेट की गई है और मुझे उस पर गर्व है। उम्मीद है, फिल्म अगले साल रिलीज होगी।”
एक वीडियो में प्रियंका तमन्ना भाटिया को गले लगाती दिखीं। जब तमन्ना ने कहा कि वह प्रियंका का काम देख रही थीं, तो प्रियंका ने जवाब में कहा, “मैं तुम्हें देख रही थी, तुम कमाल की डांसर हो।”
ग्लोबल स्टार होते हुए भी प्रियंका का देसी अंदाज़ एक बार फिर दिल जीत गया।