मुसलमानों को पहचान छिपाने की सलाह: कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान

मुरादाबाद (अशोक “अश्क”) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने मुसलमानों को पहचान छिपाने की सलाह दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उदित राज ने लिखा कि उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर मुसलमानों को अपनी पहचान छिपाकर काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है, और ऐसे में वे दलितों से बातचीत कर उनके नाम और जातियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


उदित राज ने मुरादाबाद के बैंडबाजा कारोबारियों का हवाला देते हुए लिखा, “मुरादाबाद में मुस्लिम बैंडबाजा वालों को हिंदू नाम रखना मजबूरी हो गया है, क्योंकि इनका बहिष्कार आम बात हो गई है। नफरत इतनी है कि बहुसंख्यक समाज इनसे सेवा नहीं लेना चाहता।” उन्होंने इसे सामाजिक भेदभाव का गंभीर उदाहरण बताते हुए कहा कि यह सिलसिला सिर्फ मुस्लिमों तक सीमित नहीं है, बल्कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को भी अपनी जाति छिपाकर कारोबार करना पड़ता है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा, “क्या आज भी चमार, कोली, खटिक, मातंग, वाल्मीकि, पासी अपनी जाति के नाम से मिष्ठान या खाद्य वस्तुओं की दुकान खोल सकते हैं? नहीं, क्योंकि समाज का रवैया अब भी भेदभावपूर्ण है।”
पूर्व भाजपा सांसद रहे उदित राज ने कहा कि मुसलमानों और दलितों के बीच संवाद और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने लिखा, “जब अपने धर्म के लोगों के साथ इतना भेदभाव होता है, तो मुसलमानों के साथ होना कोई बड़ी बात नहीं। मुसलमानों की हालत बहुत खराब है और अगर परिस्थिति ऐसी हो कि उन्हें गैर मुस्लिम नाम रखना पड़े, तो वे दलित और पिछड़े वर्ग से संवाद करें। कई लोग ऐसे होंगे जो अपनी जाति और नाम देने को तैयार होंगे।”
उदित राज के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने की कोशिश बताया, तो कईयों ने इसे समाज में और अधिक भ्रम और विभाजन पैदा करने वाला बयान करार दिया।
बहरहाल, यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में सामाजिक समरसता और समानता को लेकर बहस तेज है। उदित राज के इस सुझाव ने एक बार फिर इस मुद्दे को केंद्र में ला दिया है कि आखिर समाज में पहचान के आधार पर भेदभाव कब खत्म होगा।

More From Author

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई और अनुशासन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने शुरू की ऑनलाइन मॉनीटरिंगदेर से आने पर स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश, हर गतिविधि की भेजनी होगी तस्वीर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में सीट बंटवारे पर खींचतान, चिराग पासवान को मिल सकती हैं कम सीटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:14 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 48%
Visibility: 6.3 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 7% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm