
पूर्णिया:-27 दिसंबर(राजेश कुमार झा)जन कल्याण संवाद में पूर्णिया पहुंचे डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहे कि मौसम बदल चुका है.कपड़े बदल लीजिए,वरना ठंड लग जाएगी.

बताते चलें कि पूर्णिया में चल रहे जन कल्याण संवाद में डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा किसी प्रखंड के मामले को सुन रहे थे. मामला सुनते ही वहां आए सीओ और कर्मचारी को नसीहत देते हुए कहे कि “मौसम बदल चुका है,कपड़े बदल लीजिए,वरना ठंड लग जाएगी”.ठंड का मतलब समझते है न क्या होता है.

जाइए लोगों का काम कीजिए और उनको सही सलाह दीजिए,दौड़ाइए नहीं.बताते चलें कि जन कल्याण संवाद में पहुंचे लोगों ने जब अपना दर्द बयां किया तो मंत्री से लेकर प्रधान सचिव तक आश्चर्य चकित हो गए.

