नई दिल्ली, 03 नवम्बर (अशोक “अश्क”) यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह सच्ची घटना से प्रेरित है। रिलीज से पहले आइए जानते हैं यामी गौतम की 10 सबसे दमदार फिल्में, जिन्होंने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की

URI: द सर्जिकल स्ट्राइक यामी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने दुनियाभर में लगभग 341.75 करोड़ रुपए कमाए और यामी के करियर को नया मोड़ दिया। इसके अलावा, OMG 2 में यामी अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ वकील के किरदार में नजर आईं और फिल्म ने 221.75 करोड़ रुपए कमाए।
काबिल, ऋतिक रोशन के साथ, यामी की बेहतरीन फिल्मों में से एक है और इसने बॉक्स-ऑफिस पर 178.1 करोड़ रुपए कमाए। आर्टिकल 370 ने 103.4 करोड़ रुपए की कमाई की, जबकि एक्शन जैक्सन ने 88.8 करोड़ और बदलापुर ने 78.9 करोड़ रुपए कमाए।
बत्ती गुल मीटर चालू में यामी का रोल सीमित था, लेकिन फिल्म ने 58.4 करोड़ की कमाई की। वहीं, उनकी डेब्यू फिल्म विकी डोनर, आयुष्मान खुराना के साथ, 54.66 करोड़ रुपए कमाकर दर्शकों का दिल जीत गई थी।
इन शानदार फिल्मों के बाद यामी गौतम की नई फिल्म ‘हक’ भी बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है। दर्शक इस फिल्म में यामी और इमरान के दमदार अभिनय का इंतजार कर रहे हैं।

