
पटना, 20 जनवरी (पटना डेस्क) भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फैसला लेते हुए पटना के बाकिंपुर विधायक नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इससे पहले यह पद जे.पी. नड्डा के पास था। पार्टी नियमावली के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें नितिन नवीन का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ। औपचारिक घोषणा के साथ ही उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश में, खासकर बिहार भाजपा में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कम उम्र के विधायक और पूर्व मंत्री को संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि से भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्व और आत्मविश्वास का माहौल है।इसी खुशी में बक्सर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय पर रंग, गुलाल उड़ाए और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया।इस अवसर पर निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध्या पाण्डेय, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, कंचन जयसवाल, प्रिया राय, नीलम सहाय, ब्रजेश चौबे, अतिशय लाल, भगवान त्यागी, विनोद उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, बटेश्वर मिश्रा, मदन दुबे, भाष्कर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

