समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (निज संवाददाता) लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मगरदही वार्ड संख्या 35 के लोकप्रिय युवा समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने सैकड़ों जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्री और साड़ियां वितरित कीं। इस दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न प्रसाद यादव लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े हैं और हर पर्व-त्योहार पर जरूरतमंद परिवारों की मदद में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। अपने मगरदही स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छठव्रती महिलाओं को ससम्मान आमंत्रित कर उनके बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, “हर वर्ष मैं छठ जैसे पवित्र पर्व पर जरूरतमंद परिवारों की मदद करता हूं। इससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है और लोगों के आशीर्वाद से समाजसेवा के और कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।”
कार्यक्रम में महेश्वर राय, मदन प्रसाद यादव, जगमोहन राय, अमरेश शर्माऔर नागेश्वर राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

