यूपी पुलिस की तर्ज पर बिहार पुलिस…बिहार के कई जिलों में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया इनकाउंटर…दहशत में अपराधी…पटना पुलिस की कुख्यात विजय सहनी से मुठभेड़…पढ़ें पूरी खबर


पटना:-18 अगस्त (सेंट्रल डेस्क) पटना शहर के बिस्कोमान गोलंबर के समीप रविवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपराधी व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कुख्यात अपराधी विजय सहनी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में गोली लगने से विजय सहनी घायल हो गया।जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि विजय सहनी दो दर्जन मामलों में वांछित है। लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पटना एसएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली।मुठभेड़ के बारे में एसएसपी श्री शर्मा ने बताया कि विजय साहनी पर हत्या,लूट,डकैती, आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक मामले दर्ज थे। इसी साल होटल कारोबारी संतोष की हत्या इसने सरेआम कर दी थी। इसके बाद हाथ में हथियार लिए विजय साहनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि विजय सहनी ने पहले फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। मुठभेड़ की खबर सुनते ही आसपास के इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किए गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। कुख्यात विजय सहनी पटना व आसपास के क्षेत्रों में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार और डीएसपी राजकिशोर सिह मौके पर पहुंचे और मामले में छानबीन की। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की गोली से जख्मी हुए विजय साहनी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या लूट व डकैती सहित कई संगीन मामलों का आरोपी है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि गोपाल खेमका मर्डर केस में भी पुलिस को विजय सहनी की तलाश थी। एनकाउंटर में अपराधी विजय सहनी के दाएं पैर में गोली लगी है। सूबे में इन दिनों एनकाउंटर की संख्या तेजी से बढ़ी है। पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों को अब बख्शा नहीं जा रहा है। हाल में दो जिलों में एनकाउंटर हुए। जिसमें पुलिस की गोली से अपराधी जख्मी हुए। एक मामला पटना से भी जुड़ा है। जब शनिवार को पटना पुलिस और अपराधी के बीच निसरपुरा नहर रोड पर मुठभेड़ हुई। बालू कारोबारी रामाकांत यादव मर्डर केस के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पैर में गोली मार दी शनिवार को भी एक एनकाउंटर सीवान में हुआ था। सीवान के भांटापोखर के पास पुलिस और अपराधी में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सीवान पुलिस ने 8 अपराधी के साथ लक्की तिवारी को गिरफ्तार किया था। गोली मारकर जख्मी किया. लक्की तिवारी के पैर में गोली मारी गयी। ऐसे कई मुठभेड़ हाल में हो चुके हैं।

More From Author

वर्षों बाद फिर से शुरू हो गया गैंगवॉर…दहला शहर.. किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट… पढ़ें पूरी खबर

समस्तीपुर पुलिस लाइन में नवनियुक्त सिपाहियों ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:41 am, Jun 21, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 999 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 7 mph 51% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/43°°C 0.02 mm 7% 5 mph 23% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 20% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 13 mph 29% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 3% 10 mph 56% 999 mb 0 cm