नई दिल्ली, 14 अक्तूबर (अशोक “अश्क”) अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के टॉप तीन फाइनलिस्ट बन चुके हैं धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी। जहां अरबाज और अर्जुन को शो के दो सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है, वहीं धनश्री की फाइनल तक की जर्नी पर कई सवाल उठ रहे हैं।

शो में धनश्री की परफॉर्मेंस ज्यादातर अरबाज पटेल की छत्रछाया में ही रही। उन्होंने ग्रुप में रहकर गेम खेला और कभी फ्रंटफुट पर नजर नहीं आईं। तीन हफ्तों तक वो अरबाज और आदित्य नारायण के साथ एक ट्रायो का हिस्सा रहीं। गेम में कोई स्पष्ट स्टैंड न लेने के चलते उन्हें कमजोर खिलाड़ी कहा गया।
जब घरवालों ने उनकी खुद की आवाज़ ना होने की बात कही, तो उन्होंने सोलो खेलने की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास लंबे समय तक टिक नहीं सका। वे फिर से अरबाज के फैसलों के साथ बहने लगीं।
हालांकि, फिनाले से पहले अब धनश्री ने अपने फैसले खुद लेने शुरू किए हैं, लेकिन शो का बड़ा हिस्सा निकल चुका है। ऐसे में ट्रॉफी जीतना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
अब उनका मुकाबला अरबाज पटेल और अर्जुन बिजलानी से है, जो गेम में लगातार स्मार्ट और दमदार साबित हुए हैं। देखना होगा कि क्या धनश्री आखिरी वक्त में कोई चमत्कार कर पाती हैं या ट्रॉफी उनके हाथ से फिसल जाएगी।

