राजगीर जैन धर्मशाला में चार पर्यटकों की संदिग्ध मौत, फंदे से लटके मिले शव, तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल, नींद की गोलियां व एक लाख कैश बरामद

पटना, 06 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) बिहार के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन स्थल राजगीर से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजगीर स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से बेंगलुरु से आए चार पर्यटकों के शव फंदे से लटके हुए बरामद किए गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है।पुलिस के अनुसार जिस कमरे में यह घटना घटी, वह अंदर से बंद था।

कमरे से मृतकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, करीब एक लाख रुपये नकद तथा भारी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद की गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और धर्मशाला परिसर में भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार दिगंबर जैन धर्मशाला के रजिस्टर में जी.आर. नागा प्रसाद के नाम से 31 जनवरी को कमरा बुक कराया गया था। चारों पर्यटक नेपाल भ्रमण के बाद राजगीर पहुंचे थे। बीते दो-तीन दिनों से कमरा बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला।

अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए, क्योंकि चारों शव कमरे के भीतर फंदे से लटके हुए थे। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पूरे धर्मशाला परिसर और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।राजगीर के एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कमरा तीन दिनों से बंद है और उससे बदबू आ रही है। जांच के दौरान चार शव मिलने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। एसडीपीओ ने बताया कि दो दिन पूर्व स्थानीय लोगों ने इन पर्यटकों को राजगीर बाजार में घूमते हुए देखा था। मृतकों के मोबाइल फोन के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क साधने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या या किसी अन्य कारण से हुई मौत के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।मृतकों का विवरणजी.आर. सुमंगला (78 वर्ष) – पति: रत्न बाला राजूशिल्पा जी.आर. (48 वर्ष) – पिता: रत्न बाला राजूश्रुथा जी.वी. (43 वर्ष) – पिता: रत्न बाला राजूजी.आर. नागा प्रसाद (50 वर्ष) – पिता: रत्न बाला राजूपता (सभी का):बैलेडा पेटे, गुब्बी (ग्रामीण),जिला–तुमकुर, कर्नाटकपिन कोड–572216

More From Author

बकाया भुगतान को लेकर भाकपा-माले का उग्र प्रदर्शन, डाइट तक निकाला आक्रोश मार्च

जहरीली शराब पीने से मौत कांड में लीपापोती का आरोप, भाकपा-माले ने पुलिस पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:22 am, Mar 27, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 50 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 6:04 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 25% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 17% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 14% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 14 mph 15% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 27% 15 mph 19% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0.26 mm 100% 7 mph 39% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 55% 8 mph 43% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 47% 1005 mb 0 cm