राजधानी पटना में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, अकेलेपन बना मौत का कारण

पटना, 18 जनवरी (पटना डेस्क) राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एजी कॉलोनी पार्क के पास एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और दहशत का माहौल है। मृतका की पहचान 78 वर्षीय माधवी कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधवी कुमारी अपने बिल्डिंग में अकेले रहती थी।

उनके दोनों बेटे पटना से बाहर रहते हैं। शुक्रवार की रात भी वह घर में अकेली थीं, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार, शास्त्रीनगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। उनके गले से सोने की चेन और हाथ की अंगूठी गायब है, जबकि घर के अन्य सामान सुरक्षित पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया यह लूट के दौरान हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

बताया जाता है कि बिल्डिंग में मृतका की बेटी डांस क्लास चलाती थी और वही मां की देखभाल भी करती थी। मृतका के पति अमरेंद्र कुमार दास, जो एजी कार्यालय में अधिकारी थे, का छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

More From Author

मरने से पहले बोली थी सच्चाई, नीट छात्रा ने इशारों में बयां की हॉस्टल की दरिंदगी

जज की पत्नी को कोर्ट से लौटते वक्त मारी दो गोलियां, देवरों पर फायरिंग का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:56 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 36°C
Partly Cloudy
Humidity: 44 %
Pressure: 997 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 3% 4 mph 49% 998 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 3% 5 mph 54% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 8% 7 mph 63% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.16 mm 22% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 998 mb 0 cm