मरने से पहले बोली थी सच्चाई, नीट छात्रा ने इशारों में बयां की हॉस्टल की दरिंदगी

पटना, 18 जनवरी (पटना डेस्क) शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित गैंगरेप मामले में अब पीड़िता की मां का दर्दनाक बयान सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है। मां ने पत्रकारों और पुलिस के सामने खुलासा किया कि उनकी बेटी ने मरने से पहले हॉस्टल में हुई दरिंदगी की कहानी इशारों में बता दी थी। पीड़िता की मां ने बताया कि छह जनवरी को उनकी बेटी पूरे दिन बेहोश रही, लेकिन रात में उसे होश आया।

सात जनवरी को भी वह होश में थी। मां ने अपनी मगही भाषा में पूछा—“का होलउ हे बेटी, तोरा साथ कोई गलत करलउ हे का?” यह सुनते ही छात्रा ने सिर हिलाया और रोने लगी। मां का आरोप है कि जब वे बयान रिकॉर्ड करना चाहती थीं, तब अस्पताल प्रशासन ने जबरन सभी को बाहर कर दिया। मां और मामा का कहना है कि सात और आठ जनवरी की देर रात तक छात्रा होश में थी, लेकिन डॉक्टर मिलने नहीं दे रहे थे। इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल की एक संचालिका द्वारा पैसा देकर मामला दबाने का दबाव बनाया गया।

इसकी शिकायत नौ जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाने में की गई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि प्रभात मेमोरियल अस्पताल की नर्स और जूनियर डॉक्टर ने स्पष्ट कहा था कि बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है और तुरंत अस्पताल बदलने की सलाह दी। बावजूद इसके डिस्चार्ज नहीं किया गया। आठ जनवरी की रात छात्रा के कोमा में जाने के बाद आनन-फानन में डिस्चार्ज कर कंकड़बाग के अस्पताल ले जाया गया, जहां 12 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। मामला अब पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रहा है।

More From Author

बक्सर में पहली बार महिला आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट, युवा-युवतियों को मिलेगा सीधा रोजगार

राजधानी पटना में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, अकेलेपन बना मौत का कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:20 am, Sep 22, 2026
temperature icon 26°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 9 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
26°/26°°C 1.26 mm 56% 3 mph 85% 1007 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.33 mm 26% 2 mph 79% 1006 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 11% 2 mph 64% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 3 mph 59% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 4% 2 mph 64% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 2 mph 66% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.03 mm 19% 4 mph 71% 1004 mb 0 cm